आसनसोल बाजार स्थित 100 वर्ष पुरानी इमारत को निगम ने तोड़ा




आसनसोल : आसनसोल बस्तीन बाजार मोड़ स्थित 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराना मिलन स्टोर नामक एक इमारत को नगर निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार के आदेश पर नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार की रात तोड़ दिया। बताया जाता है कि इस भवन में कई दुकानें हैं। दुकानदारों और मालिक के बीच अदालत में मुकदमा चल रहा है। जिसके कारण कई वर्षों से इस इमारत का मरम्मतिकरण नहीं किया गया है। जिससे इमारत की अवस्था काफी जर्जर हो गई है। इस इमारत के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसमें जान-माल की क्षति की संभावना है। इससे संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार सुदीप्तो घटक ने बताया कि यह इमारत 100 वर्ष से भी अधिक पुराना हो चुका है। इसकी अवस्था जर्जर है। आसनसोल नगर निगम के विशेषज्ञों और अभियंताओं के द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद नगर निगम के आयुक्त राहुल मजूमदार ने पश्चिम बंगाल म्युनिसिपल एक्ट 2006 के धारा 268 के तहत इसे तोड़ने का आदेश जारी किये। यह फैसला जनता के सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। जिसके तहत आज पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में इस इमारत को तोड़ा गया। उन्होंने कहा इस इमारत को लेकर अदालत में मुकदमा चल रही है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन म्युनिसिपल एक्ट 2006 के तहत नगर निगम को यह अधिकार है कि जर्जर इमारत को वह तोड़ सकता है। क्योंकि इंसान की जिंदगी से महत्वपूर्ण और कुछ नहीं है। इसी सोच के तहत इस भवन को गिराने का फैसला लिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस भवन के दुकानदारों और भवन मालिक के बीच बैठक होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त