Slide 1 Slide 2 Slide 3

श्याम मेटालिक द्वारा पर्यावरण दिवस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन



 जामुड़िया : श्याम मेटालिक और श्यामसेल पावर लिमिटेड की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के विद्यार्थियों ने भाग लिया, और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश दिया. इस प्रतियोगिता के उपरांत पंचायत समिति के सभागार में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.सभा को संबोधित करते हुए श्याम मेटालिक के उपाध्यक्ष सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि श्याम मेटालिक अपने सीएसआर के माध्यम से जामुड़िया के लिए एम्बुलेंस सेवा ,मेडिकल मोबाइल सेवा के साथ साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र चला रहा है ,जिसमे अब तक सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिलाई मशीन प्रशिक्षण के माध्यम से अपना रोजगार खुद कर रही है .उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण को बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया है. वह बहुत ही सराहनीय प्रयास है. कार्यक्रम के उपरांत प्रखंड कार्यालय में पौधरोपण का आयोजन किया गया. एक दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए. इस मौके पर बिडियो जिसनु दे ,कारखाना प्रबंधक आलोक मिश्रा,, पिंटू झा , जामुड़िया पंचायत समिति की सह सभापति रेणुका बाउरी, ,बहादुरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान मंजुला रुइदास, अनिमेष बैनर्जी प्रमुख रूप से उपस्थित थी .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त