Slide 1 Slide 2 Slide 3

अग्नीपथ परियोजना के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन





आसनसोल : केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय कांग्रेस के तरफ से पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन किया गया।इसके तहत आसनसोल दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की के द्वारा आसनसोल रवींद्र भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रसन्नजीत पुईतंडी, प्रखंड अध्यक्ष शाह आलम, कंचन दे, शशि दुबे, मो. शाकिर, राजीव दत्ता, रवि यादव, बबलू मोदी, अनूप मुखर्जी, बप्पा मजूमदार, बाबन लायक आदि उपस्थित थे।इस दौरान प्रसन्नजीत पुईतंडी ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तुगलकी और तानाशाही रवैया के कारण आज भारतीय सेना को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले जहां हर साल भारतीय सेना में 75 हजार लोगों की नियुक्ति होती थी। वहीं भाजपा ने इसे बीते 2 सालों में घटाकर 50 हजार कर दिया। यानी बीते 2 सालों में भारतीय सेना में एक लाख सैनिकों की भर्ती कम हुई है। जिससे भारतीय सेना कमजोर हुई है। इसके बदले वह अग्निपथ नामक एक परियोजना ला रहे है। जहां ठेका सैनिक बनाए जाएंगे। जिनके पास न तो सामाजिक सुरक्षा होगी ना पीएफ, ना पेंशन और ना अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 4 साल की नौकरी होगी। 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और 6 महीने का विश्राम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से भारतीय सेना कमजोर होगी और यही वजह है कि आज कांग्रेस की तरफ से पूरे देश में हर ब्लाक में इस परियोजना की मुखालफत की जा रही है। इसे वापस लेने की मांग की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त