एक सौ दिन के काम का पैसा ना मिलने के विरोध में तृणमूल द्वारा जुलूस निकाली गई

केंद्र की मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप




रानीगंज-तृणमूल की सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशा निर्देश के अनुसार तृणमूल महिला कांग्रेस, तृणमूल युवा कांग्रेस एवं तृणमूल छात्र परिषद की ओर से, एक सौ दिन के काम का पैसा ना मिलने और साथ ही पेट्रोल,डीजल, घरेलू गैस दाम वृद्धि के खिलाफ एवं सभी सरकारी संस्थानों के निजीकरण जैसे नीतियों के खिलाफ,राज्यव्यापी एक विरोध जुलूस निकाली गई. जिसका नेतृत्व तृणमूल युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शुभो भट्टाचार्य ने किया. जुलूस एनएसबी रोड से शुरू होकर रेलवे स्टेशन पर जाकर नुक्कड़ सभा में तब्दील होकर समाप्त हुई.इस जुलूस का मुख्य स्लोगन रहा एक सौ दिन के काम का पैसा क्यों नहीं मिला? जुलूस के दौरान तृणमूल ने भारी रोष जताते हुए केंद्र पर बैठी मोदी सरकार से जवाब मांगे और कहा के मोदी सरकार केवल गरीब को लूट कर अमीरों की जेब भर रही हैं. वह सरकारी संस्थानों को अमीरों के हाथों बेच रही हैं, अमीरों की जेब को भर्ती जा रही हैं, और गरीबों को और गरीब करती जा रही हैं, यह मोदी सरकार. जुलूस में मुख्य रूप से मीर बसर, तृतास बनर्जी, बापी चक्रवर्ती, शिवम लाहा, शुभम लाहा, कंचन तिवारी, नेहा साव, अख्तरी खातून, ज्योति सिंह, शक्ति रूईदास और इंद्रजीत चक्रवर्ती ने हिस्सा लिया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए.वहीं पार्षद मो0 शहजादा के नेतृत्व में एतवारी मोड़ से जुलूस निकाली गयी. इस जुलूस में टीएमसी कर्मियों ने महंगाई के प्रतिवाद में गैस सिलिंडर,कुदाल, कढ़ाई लेकर विरोध किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त