आसनसोल : वेस्ट बंगाल आईटीसी कोऑर्डिनेशन वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिला स्कूल निरीक्षक को 2 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि आईटीसी के शिक्षकों का वेतन वृद्धि किया जाए और कंप्यूटर विषय को मूल सिलेबस में रखा जाए। अपनी मांगों के बारे में बताते हुए एक आईटीसी शिक्षक सनातन कुमार ने कहा कि हम आईटीसी शिक्षकों को जो वेतनमान अभी मिल रहा है। ऐसे महंगाई में इतने कम वेतन से घर चलाना काफी मुश्किल हो गया है। अतः हम लोग का वेतन वृध्दि किया जाए। इसके अलावा कंप्यूटर के विषय को सिलेबस मे रखा जाए। इन 2 सूत्री मांगों को लेकर आज हम लोग डीआई कार्यालय आए हैं आगे भविष्य में हम लोग विकास भवन पर भी प्रदर्शन करेंगे।

0 टिप्पणियाँ