Slide 1 Slide 2 Slide 3

भाजपा ने सुझाया मेयर परिषद सदस्यों का नाम जारी की सूची






आसनसोल : आसनसोल नगर निगम चुनाव के 3 माह बीत जाने के बाद भी आसनसोल नगर निगम का पूर्ण बोर्ड का गठन नहीं हो सका है। इसको लेकर भाजपा पार्षद दल के नेता चैताली तिवारी काफी मुखर है। उन्होंने पूर्ण बोर्ड गठन करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। इस मामले को लेकर 9 जून को सुनवाई होने वाली है। लेकिन मंगलवार को बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने के बाद चैताली तिवारी ने आसनसोल स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता कर कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व और मेयर विधान उपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के आपसी द्वंद के कारण मेयर परिषद सदस्य का नामों का चयन करने में असमर्थ है। मेयर परिषद और बोरो चेयरमैनों के नाम घोषित नहीं होने के कारण आसनसोल के नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह कई परिसेवाओं से वंचित हो रहे हैं। आसनसोल के नागरिकों को कोई परेशानी ना हो। इसलिए मेयर परिषद सदस्य का गठन करना जरूरी है।तृणमूल कांग्रेस यदि इस में असक्षम है। तो हम लोग उनको इस मामले में मदद कर दे रहे हैं। चैताली तिवारी ने बकायदा उपमेयर और मेयर परिषद सदस्यों के नामों एक सूची जारी की है। जिसमें उपमेयर के रूप में उज्जवल चटर्जी को चुना है। जबकि अभिजीत घटक, अमिताभ बसु, अशोक रुद्रा,भोला हेला, मानस दास, इंद्रानी मिश्रा अब्दुल हौस, डॉ देवाशीष सरकार मीना कुमारी हंसदा, संजय नोनिया, रुपेश यादव का नाम मेयर परिषद सदस्य बनाने के लिए सुझाया है। चेताली तिवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि इतने नामों से भी मेयर परिषद बोर्ड का गठन नहीं होगा। तो तृणमूल के नेता हम लोग से संपर्क करें कुछ और नामों का सुझाव दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त