मेयर के आने में देरी होने से भाजपा पार्षदों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की चालू वित्त वर्ष के अंतिम नौ माह की बजट बैठक मंगलवार को बुलाई गई। बैठक सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होनी थी। लेकिन आधे घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी मेयर बिधान उपाध्याय नहीं आए और दोपहर 12 बजे के बाद चैताली तिवारी के नेतृत्व में भाजपा के 5 पार्षद बैठक का बहिष्कार कर हाउस से बाहर चले गए। वे नगर निगम के अंदर नारे लगाने लगे। चैताली तिवारी ने कहा कि नगर निगम में सर्कस चल रहा है। इसे तृणमूल कांग्रेस चला रही है। उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों ने जीत हासिल की है। और हममें से जिन्हें जनता का वोट मिला है, उन्हें कोई सेवा नहीं मिल रही है। हमें बताया गया कि यह एक बजट बैठक थी। लेकिन निगम चैयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय 5 मिनट पहले बैठक में पहुंचे। तब तक महापौर नहीं आए।तो निगम चैयरमैन ने बैठक कैसे शुरू की?नगर निगम किसी कानून का पालन नहीं कर रहा है। हालांकि तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूर्ण बोर्ड नहीं बना है। इसलिए मैंने इस बैठक का बहिष्कार किया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भाजपा पार्षदों के चले जाने के बाद मेयर आए। बैठक में प्रवेश करने से पहले, महापौर ने संवाददाताओं से कहा कि आने में बहुत देर हो गई। क्योंकि दो उद्घाटन समारोह थे। बैठक में दो डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और वसीमुल हक समेत अन्य लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त