जामुड़िया:ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया के 2 नंबर चानक पर स्थानीय श्रमिक संगठन के द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस विदाई समारोह में कुनुस्टोरिया कोलयरी के पूर्व प्रबन्धक अजीत कुमार पासवान को पुष्प गुच्छ देकर शाल ओढाकर सम्मानित किया गया.उनका स्थानांतरण कोल इंडिया के एन सी एल में हो गया. इस दौरान पूर्व मैनेजर अजीत कुमार पासवान इस क्षण को देखकर भावुक हो गए और जाते जाते अपने श्रमिकों एवं श्रमिक संगठनों से मिले खुशी को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की इस कोलयरी में काम करके एक सुखद अनुभव रहा ,और हमेशा याद रहेगा.
एचएमएस संगठन के एरिया सचिव सोहराब अली खान ने कहा मैनेजर तो हमारे कोलयरी में बहुत आये ,मगर पासवान जी की तरह अब तक कोई नहीं आया, उनका व्यवहार श्रमिकों के साथ-साथ श्रमिक संगठनों से मधुर रहा और अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहे. इस दौरान एचएमएस के अताउल अंसारी, कोलयरी के एजेंट अमित कुमार सिन्हा, मैनेजर सुमन कुमार, केकेएससी का संजय चौधरी, इंटक का देवाशीष घोष, जब्बार अंसारी ,राधेश्याम हरिजन के अलावा श्रमिकगण मौजूद थे.


0 टिप्पणियाँ