टैरिफ के मुद्दे को लेकर जिला शासक ने की बैठक





आसनसोल : बिजली के टैरिफ के मुद्दे को सुलझाने के लिए मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिला के जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने जिला शासक कार्यालय में एक बैठक बुलाई। जिसमें विभिन्न चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि,कई बड़े उद्योगपति, बिजली वितरण कंपनी डीभीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और इंडिया पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एचआर मैनेजर उपस्थित थे। इस बैठक में हुई चर्चा की जानकारी देते हुए एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि उद्योगपतियों को डीभीसी और इंडिया पावर कंपनियों के द्वारा पिछला बकाया पैसा रिफंड करना है।वही उद्योगपतियों को बिजली वितरण कंपनियों को एरियर देना है। यह समस्या टैरिफ के लेकर हुई है। रेगुलेटरी कमीशन बोर्ड के द्वारा 2019-20 का टैरिफ लागू कर दिया है। जिला शासक राज्य के बिजली विभाग से अनुरोध करेंगे की जल्द ही रेगुलेटरी कमिशन एपीआर कैलकुलेशन कर दे। उन्होंने कहा कि यदि उद्योगपतियों को एरियर देना पड़ेगा। तो उनको थोड़ा हानि होगा। लेकिन रेगुलेटरी कमीशन जो फैसला करेगा। उसे दोनों पार्टी को स्वीकार करना होगा। तभी हम इस दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। वही उद्योगपतियों का कहना था कि इन उन लोगों का इंडिया पावर के साथ 5 साल का समझौता हुआ था। 2014-15 और 2015-16 में उन लोगों ने एडवांस पैसा दिया था। उस समय इनकी टैरिफ कम थी। इसलिए उनको पैसा रिफंड करना था। लेकिन कंपनियों ने पैसा रिफंड नहीं किया।4 साल बीत चुके हैं। कह रहे हैं कि आप लोग एरियर दीजिए। इनकी टैरिफ बढ़ गई है। यदि उद्योगपति पिछले बकाया पैसा एरियर देंगे तो उद्योग चौपट हो जाएगा। कंपनियां पहले उनका पैसा सूद समेत वापस दे।उसके बाद एरियर की बात करें। हालांकि उद्योगपतियों ने आशा जताई कि जिला शासक के हस्तक्षेप के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा। बहरहाल इस समस्या का समाधान राज्य रेगुलेटरी कमिशन के फैसला पर निर्भर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर