रानीगंज - रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत एगरा ग्राम पंचायत के एगरा ग्राम के रहने वाले नारायनकुड़ी मथुरा चंडी दामोदर नदी घाट पर स्नान करने गए दो युवक डूब गई. डूबने वाले युवक नूतन एगरा के रहने वाले बलराम दास के पुत्र 15 वर्षीय शुभो तथा मूल निवासी दुबराजपुर के रहने वाले तारा पदो नन्दी के पुत्र सौरभ नंदी( 21) है.
शुभो दास के चाचा हराधन दास ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास उनके भतीजे शुभो और उनका दोस्त सौरव नन्दी नदी में नहाने गया था, कुछ देर बाद उनके छोटे भाई ने उनको फोन किया कि उनके भतीजे और उनके दोस्त का कोई पता नहीं चल रहा है. यह खबर सुनकर वह लोग भागे -भागे मथुरा चंडी नदी घाट पर आए, देखा कि वहां उन दोनों की साइकिल ,गमछा, दोनों का चप्पल ,कपड़ा यह सब चीजें पड़ी हुई है लेकिन दोनों का कोई पता नहीं है . घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए . उन दोनों की तलाश शुरू कर दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था . सौरभ नन्दी बचपन से ही एगरा ग्राम स्तिथ अपनी मौसी के घर रहता है.स्थानीय लोगो का आरोप है कि बालू उत्तोलन के लिए अवैध रूप से बालू कटाई के कारण नदी में अत्यधिक गड्ढे हो जाने के कारण ही ऐसी घटनाएं घट रही है .ज्ञात हो कि इसके डेढ़ वर्ष पूर्व भी छठ पूजा के समय इसी तरह डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी. फिलहाल ग्रामवासी इन दोनों युवकों की खोज में जुटे हैं.





0 टिप्पणियाँ