आसनसोल : आईएनटीटीयूसी परिवहन यूनियन के नेता राजू आहूवालिया के नेतृत्व में सोमवार को आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आरटीओ अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अवैध ऑटो टोटो शोरूम को बंद करने, शोरूम मालिकों को गिरफ्तार करने तथा ऑटो और टोटो के रूट निर्धारित करने की मांग की गई है। इस संबंध में बताते हुए यूनियन नेता राजू आहूवालिया ने कहा कि आसनसोल में अवैध टोटो शोरूम काफी संख्या में खुल गया है। अवैध शोरूम के मालिक अपने मुनाफा कमाने के चक्कर में बारह तेरह साल के बच्चों को टोटो बेच दे रहे हैं। जिससे बच्चे का जीवन खराब हो रहा है। साथ ही एक रूट में जहां पहले टोटो ऑटो हुआ करता था। अभी उसकी संख्या 50 से अधिक हो गई है। इसके लेकर शिल्पांचल में आए दिन ऑटो, टोटो, मिनी बस चालकों के बीच मारपीट हो रही है।इसलिए हमारी मांग है कि केवल पांच टोटो शो रूम वालों को अनुमति दी गई थी। पुरानी गाड़ी लेकर नए देने की। उन्हें छोड़कर बाकी सभी अवैध टोटो शोरूम को बंद किया जाए। उनके मालिकों को गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही ऑटो और टोटो का रूट भी निर्धारित कर दिया जाए। ताकि बस के रूट में बस चले ऑटो और टोटो अपने-अपने रूट पर चलें।

0 टिप्पणियाँ