जामुड़िया : ईसीएल के श्रीपुर एरिया अंतर्गत निंघा कोलियरी में मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त संग्राम समिति (जैक) के तरफ से पथ सभा किया गया. इस दौरान कोलियरी के विभिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्न श्रम संगठन के नेताओं ने क्षेत्रीय प्रबंधक एवं कोलियरी प्रबंधक के उदासीन रवैया के विरुद्ध वक्त में अपना विरोध जताया. इस संबंध में निंघा कोलियरी संयुक्त संग्राम समिति के सयोंजक मोहम्मद असगर अली खान ने बताया कि जैक की तरफ से विगत 3 महीने पहले हम लोगों ने कोलियरी के हित के लिए प्रबन्धन को एक मांग पत्र सौंपा थी लेकिन 3 महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक कोलियरी सहित श्रमिकों का कुछ काम नहीं हुआ है. उन खदान में सही तरीके से पंपिंग किया जाए, वाइंडिंग इंजन की मरम्मत करने के लिए.तत्काल व्यवस्था किया जाए, बॉयलर की सफाई की व्यवस्था किया जाए, खदान के अंदर हवा की व्यवस्था करने के लिए वेंटीलेशन फैन की व्यवस्था किया जाए, कोलियरी में डंफर की व्यवस्था किया जाए . श्रमिकों का प्रमोशन, अपग्रेडेशन, रेगुलराइजेशन 1 महीने के अंदर किया जाए नहीं तो हम लोग आंदोलन करने के लिए विवश होंगे, सर्विस रिकॉर्ड एवं पीएफ रिकॉर्ड में अविलंब श्रमिकों का परिवार का नाम एवं ग्रेजुएटी नॉमिनी पीएफ नॉमिनी किया जाए , बिजली, पानी एवं आवास मरम्मत किया जाए. केकेएससी के क्षेत्रीय सचिव कमलेश पांडे ने बताया की कोलियरी को चलाने के लिए प्रबंधन द्वारा उदासीन रवैया अपनाए जा रहा है .अगर प्रबंधन कोलियरी की प्रति अपना उदासीन रवैया अपनाए तो हमलोग गणतंत्र तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे .इस पथसभा में केकेएससी के क्षेत्रीय सचिव कमलेश पांडे शाखा के अलावा सचिव सियाराम साव, बीएमएस के क्षेत्रीय सचिव विजय सिंह ,शाखा सचिव मोहम्मद कमरुद्दीन मियां , एटक के गंगासरण दुबे, एचएमएस के जेसीसी सदस्य राजकुमार दास शाखा सचिव विजय सिंह, इंटक के प्रताप सिंह, अभय नारायण सिंह, सीटू के सुरेश नोनिया, रामजी कोइरी, बीजेएमएम के महामंत्रीडॉ प्रमोद पाठक ,विनय झा, केएमसी के कृष्णा पासवान, इनमौसा के हीरालाल मुखर्जी एवं बृज किशोर सिंह आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ