गारूई नदी के सफाई कार्य में घोटाले का आरोप लगाया भाजपा पार्षद ने



आसनसोल : भाजपा पार्षद दल के नेता 27 नंबर वार्ड की पार्षद चैताली तिवारी आसनसोल नगर निगम बोर्ड पर लगता हमलावर है। वे किसी भी मुद्दे पर मेयर और नगर निगम बोर्ड को घेरने से चुकना नहीं चाहती। चाहे बोर्ड गठन करने का मुद्दा हो, या सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना, अपने वार्ड में जलापूर्ति की समस्या हो, या गारूई नदी के साफ कराने के लिए मेयर पर हमलावर होना। इसको लेकर वे सुर्खियों में बनी हुई है। रविवार को चैताली तिवारी अपने निवास पर एक प्रेस वार्ता कर नगर निगम बोर्ड पर संगीन आरोप लगाई है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले 30 मई को नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई थी।उस बैठक में जो खर्च का ब्यौरा दिया गया है। उस में दिखाया गया है कि गारूई नदी के सफाई कार्य के लिए ₹50 लाख खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर यह ₹50 लाख कहां खर्च किए गए। केवल जेसीबी को उतारा गया और हवा में दिखाने के लिए थोड़ी बहुत सफाई कर दी गई।उसमें 50 लाख रुपया खर्च दिखा दिया गया। आखिर यह पैसा किसके पाकेट में गया। मैंने इस खर्च का ब्यौरा मांगने के लिए मेयर को पत्र दिया। निगम आयुक्त को पत्र लिखी। लेकिन अभी तक इसका जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह जनता का कर का पैसा है। हमलोग चुप नहीं बैठेंगे। किसी प्रकार का घपला बाजी होने नहीं देंगे। जरूरत पड़ा तो इसके लिए हमलोग जन आंदोलन करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त