चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में थोड़ी सी बारिश बना अशांति का कारण

शंभू नाथ झा और पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू हुए आमने-सामने










आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। हालांकि सुबह 10 बजे से वार्ड पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू के द्वारा एक पैनल के पक्ष में मतदान करने को लेकर दूसरे पक्षों को चेंबर के चुनाव को राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया गया था। इसके बावजूद भी मतदान शांतिपूर्ण चल रही थी। लेकिन इसी बीच शाम को 4:30 बजे के लगभग थोड़ी सी बारिश इस शांति को भंग कर दिया। क्योंकि थोड़ी सी बारिश के कारण नाला जाम हो गया और दोनों पैनलों के द्वारा बनाई गई पंडाल में पानी घुस गई। साथ ही उस गली से आने जाने वाले वाहनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि पूरा गली पानी से भर गया। इसको लेकर पार्षद रणवीर सिंह जीतू तमतमा गए। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से नाली को पटा देकर जाम कर दिया गया है। जल निकासी नहीं होगा तो पानी भरेगा ही। मैंने दोनों पक्षों से कहा था कि वे लोग नाली के ऊपर पंडाल ना बनाएं। लेकिन इन लोगों ने कहा कि वे ऊपर से बात कर लिए हैं। पार्षद को बिना बताए कैसे कार्य कर लेंगे। अभी मैंने निगम कार्यालय फोन किया हूं। 5 मिनट के अंदर निगम कर्मी आएंगे और इन पंडाल को उखाड़ कर फेंक देंगे। फिर जल निकासी का कार्य करेंगे।हालांकि नगर निगम के कर्मी आए जल निकासी की व्यवस्था ठीक किए पानी निकल गई। इस दौरान जीतू सिंह ने स्वयं पानी सुखाने के लिए बालू फेकने का कार्य करते देखा गया लेकिन इसी दौरान एक्सपीरियंस एंड यूथ पैनल के सचिव पद के प्रत्याशी शंभूनाथ झा और पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों के तरफ से लोग हटाने का प्रयास किए। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बाद में सभी लोगों ने मामले को शांत कराया। इस मौके पर शंभूनाथ झा ने कहा कि आज हजारों लोग यहां मतदान करने के लिए आ रहे हैं। यहां एक पट्टा हटा दिया गया। जिससे लोग नाले में गिर सकते थे और वह जख्मी हो सकते थे। इसके लिए वहां पट्टा लगाया गया है। एक पट्टा हटाने से बाढ़ नहीं आता है। यह हंसी की बात हो जाएगी। हम लोग का कार्यक्रम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।अभी पट्टा का मामला है। लेकिन सुबह 10 बजे से ही पार्षद नौटंकी कर रहे हैं। वह पूरे 106 वार्ड में एक मात्र ऐसे पार्षद है जो तोलाबाज और नौटंकीबाज है। बाकी सभी साफ है। उन्होंने कहा कि वे जान रहे हैं कि एक्सपीरियंस एंड यूथ पैनल जीत रहा है। इसलिए अशांति कराकर वह चाहते हैं कि वोट ना हो। लेकिन हम लोग उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर