मंत्री मलय ने किया घाघरबुड़ी मंदिर परिसर में रसोईघर शेड व शौचालय का उद्घाटन




आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर विकास प्रधिकरण द्वारा मां घाघरबुड़ी मंदिर परिसर में रविवार को 18 लाख रुपया के लागत से नवनिर्मित रसोईघर, शौचालय और मंदिर के सामने के छज्जा को रविवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक, अड्डा के चेयरमैन तापस बनर्जी और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पहले मंत्री मलय घटक, तापस बनर्जी और अमरनाथ चटर्जी मा घाघरबुड़ी के दरबार में पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि यह मंदिर आसनसोल के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। इसके अलावा यहां वैवाहिक कार्यक्रम भी होते हैं। मंदिर के द्वारा भी खिचड़ी भोग के अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसलिए यहां रसोईघर और शौचालय की आवश्यकता थी। साथ ही लोग पूजा के लिए लाइन पंक्तिबद्ध होकर खड़े रहते हैं। इसलिए यहां शैड की आवश्यकता थी।जिसका निर्माण अड्डा के माध्यम से करवाया गया है।राज्य सरकार चहुँओर विकास की दिशा में प्रयासरत है। वही अड्डा चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि बाढ़ के समय में घाघर बुढ़ी मंदिर का शौचालय और किचन बर्बाद हो गया था। श्रद्धालुओं के द्वारा अपील किया गया था कि यहां शैड, रसोईघर और शौचालय का निर्माण करवाया जाए। लोगों के आकांक्षाओं को पूरा करते हुए हम लोगों ने यहां 18 लाख रुपए की लागत से शैड, रसोईघर, शौचालय का निर्माण करवाया है। यह परिसर भी अच्छी तरह से विकसित हो। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुख सुविधा मिले इसके लिए आसनसोल नगर निगम और अड्डा के साथ राज्य सरकार खड़ी है। वहीं अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम हर क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। मां घाधर बुढ़ी मंदिर प्रांगण का भी और विकास किया जाएगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सभी सुख सुविधा मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त