जामुड़िया -शनिवार को ईसीएल के श्रीपुर एरिया के काली पहाड़ी ओसीपी से 7 ट्रकों में कोयला लादकर ले जाया जा रहा था, श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक एम के जोशी को इस बात की खबर मिली की 7 गाड़ियों में अव्यवस्थित रूप से गाड़ी नंबर पर अलग नंबर स्टीकर लगाकर कोयला ले जाया जा रहा है, वह तत्काल सात ग्राम साइडिंग में औचक निरीक्षण पर पहुंच गए और इन गाड़ियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. इतना ही नहीं जांच में यह भी पता चला कि जिन गाड़ियों में इस कोयले को लाद कर ले जाया जा रहा था, उसे ईसीएल द्वारा ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है और इन गाड़ियों पर जो नंबर लगा हुआ था वह भी अवैध था. फौरन इस घटना की सूचना श्रीपुर पुलिस फांड़ी को दी गई. श्रीपुर फांड़ी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इन सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया और फांडी लेकर चले गए. श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक ने बताया कि इस मामले में एफ आई आर दर्ज करा दी गयी है.उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच के दौरान एक ट्रक जिसे पिछले दिन सीआईएसएफ ने पकड़ा था,उसी वाहन के नम्बर पर अलग नंबर का स्टीकर लगा दिया गया था,उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था,जबकि अन्य जब्त किए गए वाहनों के जांच पड़ताल की जा रही है.
हालांकि स्थानीय सूत्रों का कहना है की बात सिर्फ 7 गाड़ियों की अवैध


0 टिप्पणियाँ