जामुड़िया : जामुड़िया के बहादुरपुर ग्राम पंचायत इलाके में रात के अँधेरे में रेत भरे घास पर पक्की सड़क बनाने की शिकायत मिलने के बाद जामुड़िया बीडीओ कार्यालय और पंचायत अभियंता के मौके पर पहुंचने पर कुछ स्थानीय लोगों ने इंजीनियरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.इस घटना से इलाके में काफी तनाव है .पंचानन रुइदास निवासी स्थानीय बहादुरपुर ग्राम निवासी मंजू रुइदास ने शिकायत की कि सड़क सरकारी नियमों के मुताबिक नहीं बन रही है. सड़क बनने से पहले मिट्टी नहीं काटी गई थी. उसमें बालू भी नहीं भरा था ,घास पर प्लास्टिक वेडिंग कंक्रीट डाला गया है. जब वे इस मुद्दे पर धरना देने गये तो उन्हें चुप कराया जा रहा है. कृष्णा रुइदास ने यह भी शिकायत की कि उनकी जमीन पर सड़क बन रही है जबकि उन्हें सरकार ने काफी समय पहले जमीन का पट्टा दिया था. लेकिन आर्थिक कारणों से वे उस जगह को घेर नहीं सके ,जिसके कारण यह जगह खाली है. पंचायत जबरन उस जगह पर सड़क बना रही है. इस विषय पर जामुड़िया प्रखंड विकास अधिकारी कार्यालय के इंजीनियर सौमेश्वर भट्टाचार्य ने बताया कि सड़क का निर्माण परियोजना के तहत किया जा रहा है. कुछ लोगों ने काम में अनियमितता की शिकायत की है. उन्हें लिखित शिकायत करने को कहा गया है, लेकिन शुरू में सड़क कास्टिंग देखकर उन्हें लगता है कि सड़क के काम में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, लेकिन लिखित शिकायत मिलने पर वे कास्टिंग तोड़कर जांच करेंगे. बहादुरपुर ग्राम पंचायत प्रमुख संजुला रुइदास ने कहा कि इस तरह के आरोप निराधार हैं. हालांकि, अगर उन्हें लिखित शिकायत मिलती है, तो वह जांच करेंगे. यदि इस घटना में कोई अनियमितता पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी. जिला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी ने कहा पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. यदि सड़क निर्माण में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.


0 टिप्पणियाँ