मारवाड़ी अस्पताल की तरफ से विधवा जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री प्रदान की गयी



रानीगंज-रानीगंज के सुप्रसिद्ध मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में, प्रत्येक महीने की भांति इस महीने भी, गरीब-जरूरतमंद 220 विधवाओं को मासिक राशन सामग्री सहित एक प्लास्टिक का गमला दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से रांनीगंज कुमरबाजार रामकृष्ण सेवा आश्रम के स्वामी सुब्रतनन्द जी महाराज,36 नंबर वार्ड पार्षद दिबेंदु भगत, ट्रैफिक ओसी चिततोश मंडल, अशरफ खान ,दीपू गोप,विजय खैतान ,मनोज सराफ अन्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन करते हुए अस्पताल के सचिव राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल काफी कम खर्च में लोगो को चिकित्सा प्रदान करती है,यह अस्पताल समाज के उदारमना लोगो की मदद से चल रही है.अस्पताल प्रबंधन चिकित्सा के साथ साथ सामाजिक कार्यो में सैदेव आगे रहती है,अस्पताल ने 220 विधवाओं को गोद लिया है,जिनका प्रत्येक माह राशन एवं समय समय पर उनके जरूरत की सामग्री प्रदान करती है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त