उच्च माध्यमिक परीक्षा में फेल होने के कारण छात्राओं ने किया प्रदर्शन

पास नहीं करने पर कई छात्राओं ने भी आत्महत्या करने की चेतावनी


स्कूल प्रबंधन पर लगाया टेस्ट पेपर में सही जांच नही करने का आरोप





दुर्गापुर: दुर्गापुर के कोकओवन थाना अंतर्गत डीपीएल गर्ल्स हाई स्कूल गेट के समीप शनिवार उच्च माध्यमिक में फेल हुई छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया .एवं फेल हुई छात्राओं को पास करने की मांग की. पास नहीं करने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी. छात्राओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं स्कूल के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामला को शांत करने का प्रयास किया. उल्लेखनीय है कि दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीपीएल) गर्ल्स हाई स्कूल में इस बार करीब 70 से अधिक छात्राओं उच्च माध्यमिक में फेल हो चुकी हैं. फेल होने की खबर मिलते ही छात्राओं एवं उनके परिजनों में आक्रोश फूट पड़ा, एवं छात्राएं अपने परिजन के साथ स्कूल समक्ष पहुंचकर प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगी. अंकिता दास, पिंकी सीकदार सहित कई छात्राओं ने बताया कि उच्च माध्यमिक परीक्षा में हर पेपर हमने सही तरीके से पूरा किया था. उसके बावजूद भी 70 से अधिक छात्राओं को फेल किया गया है. छात्राओं ने आरोप लगाया कि आशंका है कि छात्राओं द्वारा दी गई प्रोजेक्ट को शिक्षकों ने बोर्ड में भेजने में गड़बड़ी की है. जिस कारण से ऐसी घटना हुई है. स्कूल प्रबंधन को फेल हुए सभी छात्राओं को पास करना होगा. अन्यथा छात्राओं का आंदोलन जारी रहेगा. इस बारे में स्कूल प्रबंधन कमेटी में कोई भी बयान देने से इनकार किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त