आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष जांच अभियान




आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बुधवार को भगत सिंह मोड़ के समीप जीटी रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट और गाड़ी के कागज पत्रों की भी जांच की गई। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार मंडल ने बताया कि लोगों के जीवन की सुरक्षा और दुर्घटना के ग्राफ को घटाने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत आज भी यहां विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालक गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। जो लोग पीछे बैठे हैं उन्हें भी हेलमेट पहनना चाहिए। जो लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं। उन्हें कुछ देर रुका जाता है। कभी-कभी जुर्माना वसूला जाता है। कभी उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा जाता है।ताकि लोग इससे सबक सीखे और हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने ड्यूटी करने के दौरान कई दुर्घटना ऐसी देखी बिना हेलमेट पहनने वाले लोगों को दुर्घटना के समय सिर में ज्यादा आधात पहुंचती है। और कईयों की जान चली जाती है। सभी का जीवन कीमती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण लोगों का अपने जीवन ना गंवानी पड़े। इसके लिए बीच-बीच में नाका जांच जरूरी है। साथ ही बहुत ऐसे चालक है। जो रफ ड्राइविंग करते हैं। जिसके कारण दुर्घटना की संख्या में बढ़ोतरी होती है। इस पर भी अंकुश लगाना जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर