अंडाल --- केंद्र सरकार की नीति के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की ओर से उखरा में बुधवार दोपहर जुलूश निकाली गई ,

और सभा की गयी. जुलूस उखरा टैक्सी स्टैंड, बाजार, स्कूल मोड से शुरू हुआ और पुराना हाटतल्ला पर समाप्त हुआ.

 पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष (अंडाल) कालोबरन मंडल, युवा नेता पर्थ देवासी, पंचायत सदस्य शरण सहगल, श्रीमंत गोराई आदि उपस्थित थे. जुलूस में करीब 700 कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया. उधर, पार्टी की ओर से स्थानीय डंगापारा में विरोध सभा का आयोजन किया गया. वहां पंचायत प्रधान रीता घोष, तृणमूल नेता और ग्राम पंचायत के उप प्रधान राजू मुखर्जी समेत अन्य मौजूद थे. आज के जुलूस और सभा के बारे में पार्टी नेता शरण सहगल राजू मुखर्जी ने कहा कि आज का कार्यक्रम केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में था, जिसमें मूल्य वृद्धि, 100 दिनों के काम का बकाया और सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट कर रहा है इसी के विरुद्ध यह आंदोलन चलाया जा रहा है।