रानीगंज- बेहतर बैंकिंग परिसेवा उपभोक्ताओं को मिले इस विषय को ध्यान में रखते हुए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से रानीगंज के आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता चैम्बर के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने किया. सचिव मनोज केसरी में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा की जाने वाली कामों का विवरण प्रस्तुत किया. कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ने वर्तमान समय में बैंकों के सामने चुनौती एवं समाधान के साथ-सथ वर्तमान प्रणाली से होने वाली सुविधाएं पर भी प्रकाश डालें.उन्होंने साइबर क्राइम जैसे समस्याओं पर सवाल खड़ा किए. छोटे एवं मध्यम व्यवसायियों की समस्याओं को भी उठाए एवं बैंक की ओर से मिलने वाले सहयोग का खुलासा करने का प्रश्न किए. सेमिनार में आई सी आई सी आई बैंक के जोनल प्रमुख ई टी आर जी कौशिक गांगुली ने कहा कि हम लोगों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक ऐप तैयार की है जिसका नाम इंस्टाबीज 2.0 है. ग्राहक इस ऐप के माध्यम से सीधे तौर पर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और अगर किसी व्यक्ति का आईसीआईसीआई बैंक में उसका खाता नहीं भी है तो तो दूसरे बैंक के अकाउंट से इसे जोड़कर हाथ जोड़कर अपना लेनदेन कर सकता है. इस सेमिनार में पश्चिम बर्दवान क्षेत्र के रिटेल प्रमुख दीपंकर बसु, रानीगंज शाखा प्रबंधक विकास अग्रवाल, उप।प्रबंधक त्रिपर्णा रॉय , राजदीप पोद्दार, प्रदीप यादव ,अनुज तिवारी, दीपा कुमारी ,प्रणव ज्योति सिन्हा आदि उपस्थित थे. दीपंकर बसु ने कहा बैंक की ओर से कभी भी टेलीफोन के माध्यम से कभी भी उपभोक्ता के पिन नहीं मांगी जाती है, इसलिए आप लोग बैंकिंग के मामले में सजग रहें कि किसी भी प्रकार की जानकारी मांगी गई है. इसके अलावे यदि किसी भी प्रकार से साइबर क्राइम के चंगुल में फंसते हैं सीधे हम लोगों से कांटेक्ट करें. दूसरी ओर उन्होंने कहा कि उद्यमियों के लिए अनेकों सुविधाएं आपको मिलेगी .व्यवसाय वाणिज्य के लिए भी हमारी बैंक में कई योजनाएं लाई है. बैंकिंग सिस्टम के माध्यम से आप कारोबार को आगे बढ़ाएं अब वह समय नहीं बचा जब आपको बैंक का चक्कर लगाना पड़ता था, घर बैठे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाये. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि आज बैंक हमारे घर तक आ रही है इसका लाभ हमलोग उठाएं.


0 टिप्पणियाँ