कांग्रेस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ आसनसोल दक्षिण थाना में कराई प्राथमिकी दर्ज




आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा शुक्रवार को आसनसोल दक्षिण थाना में पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में भाजपा के निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह प्राथमिकी कांग्रेस नेता शाह आलम के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर शाह आलम ने कहा कि आज कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा जिसे भाजपा ने केवल आई वास के लिए पार्टी से निष्कासित कर दी। उन्होंने ऐसा बयान बाजी की जिसे पूरे देश के साथ विदेश से भी इस्लाम धर्मावलंबियों को ठेस पहुंचा है। हमारा संविधान यह किसी को इजाजत नहीं देता है कि किसी भी धर्म के देवी देवताओं पैगंबर या गुरु के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी की जाए। केवल एक व्यक्ति के टिप्पणी के कारण आज पूरा देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। भारत के लोग जो विदेशों में नौकरी कर रहे हैं। उनको नौकरी से निकाला जा रहा है।पैगंबर साहब के खिलाफ ऐसे बयान बाजी करने के लिए हम लोग आज नूपुर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए हैं।ताकि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त