रानीगंज : लायंस राम अवतार बाजोरिया डायबिटीज डायग्नोस्टिक सेंटर के भवन का उद्घाटन गुरुवार को रांनीगंज लायंस नेत्र अस्पताल परिसर में हुआ. यह भवन लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की ओर बनाया गया है. उद्घाटन के दौरान विधिवत वेद मन्त्र एवं पूजा अर्चना एवं हवन हुआ.लगभग 2 करोड़ के बजट से प्रथम यूनिट का निर्माण होगा , आगामी 25 जून से चिकित्सा सेंटर का उद्घाटन हो जाएगा और डायबिटीज चिकित्सा भी शुरू हो जाएगा. इस विषय पर रानीगंज लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश जिंदल ने कहा कि लायंस क्लब रानीगंज का एक यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है डायबिटीज सेंटर. अथक प्रयास से यह आधुनिक सेंटर बनाई जा रही है. वर्तमान समय में देखा गया है कि शुगर के बीमारी से आज साधारण लोग भी चपेट में आ रहे हैं, लेकिन चिकित्सा के लिए उन्हें बेहद परेशानी होती है . इस पूरे अंचल में एक भी ऐसा सेंटर नहीं है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए यह सेंटर खोली जा रही है. वरिष्ठ लायंस ओ पी बगड़िया ने बताया कि रानीगंज वासियों एवं अंचल के लोगों के सुविधा के लिए सर्वप्रथम यहां आई अस्पताल बनाई गई. प्रत्येक वर्ष यहां सैकड़ो लोगो का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन होता है. वर्तमान समय के जरूरत के मुताबिक आज इस डायबिटीज सेंटर का निर्माण किया गया है. मुख्य दाता बाजोरिया परिवार के संजय, प्रदीप एवं पवन बाजोरिया ने विधिवत हवन पूजन किया और उन्होंने कहा कि उनके पिताजी के हार्दिक इच्छा थी ऐसे अस्पताल खोलने की .वह काफी दिनों से डायबिटीज से ग्रस्त थे. हम लोगों ने उनके इच्छा के अनुरूप प्रयास किया है .समाज के लोगों को इसका लाभ मिले. मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुनील गनेड़ीवाला, इंदरजीत सिंह, संजय पातेसरिया दिलीप सिंह ,सुभाष केजरिवाल,मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ