सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत गंभीर




आसनसोल : सुरक्षा के नियमों को अनदेखी करना एक बाइक सवार को जान की कीमत देकर चुकानी पड़ी। सुरक्षा नियमों के अनुसार बाइक पर तीन सवारी नहीं बैठना चाहिए। साथ में हैंडल में कोई समान नहीं लटकाना चाहिए। लेकिन यह गलती बाइक सवार ने कर दी। जिसके कारण हादसा हुई। यह दिल दहला देने वाली सड़क हादसा आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो के गोविंदपुर के समीप हुई। इस सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को पूरूलिया जिला के नितूरिया थाना अंतर्गत हिजुली ग्राम निवासी 53 वर्षीय दीपक चटर्जी अपनी 20 वर्षीय बेटी गोयल चटर्जी और पत्नी दोला चटर्जी के साथ मोटरसाइकिल से आसनसोल से रानीगंज के तरफ जा रहे थे। उनके हैंडल में एक प्लास्टिक की बाल्टी टंगी हुई थी। जब गोविंदपुर के पास पहुंचे तो बाल्टी उनके हैंडल में फंस गई। जिसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों पति पत्नी और बेटी सड़क पर जा गिड़े। बाइक के साथ सभी समान रोड पर बिखर गए। इसी क्रम में पीछे से आ रही कोई वाहन ने उन लोगों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाप और बेटी की दौरे पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रोड पर पड़े तीनों घायल व्यक्तियों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बाप और बेटी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।जबकि मां को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर