आरोपी के साथ बकायादारो ने अदालत के समक्ष किया धक्का मुक्की

 डीएसपी अस्पताल में नौकरी के नाम पर 19लाख हड़पने का आरोप






दुर्गापुर: दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित महकमा अदालत परिसर के समीप बुधवार चेक बाउंस के एक मामले में आत्मसमर्पण करने आए एक आरोपी के साथ बकायादारो ने रुपया वापसी की मांग करते हुए धक्का मुक्की कर दिया. जिससे अदालत परिसर के समीप तनाव व्याप्त हो गया .खबर मिलते बचाव पक्ष का अधिवक्ता घटनास्थल पर पहुंचे एवं बकायेदारों के चंगुल से व्यक्ति को छुड़ाया. उल्लेखनीय है कि कोलकाता निवासी अमर नाथ प्रसाद नामक व्यक्ति के साथ बांकुड़ा निवासी उदय पाल के साथ रुपया का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है. आरोप है कि अमर नाथ को उदय पाल ने दुर्गापुर के भाजपा नेता मनु साहा के मध्यस्था में अपनी बेटी हेतु डीएसपी अस्पताल में स्थाई नौकरी के लिए 19लाख रुपए घूस के तौर पर पिछले वर्ष दिया था. अमर नाथ रुपया लेकर फरार हो गया था, उदय पाल द्वारा बार-बार रुपया मांगने के पश्चात अमर नाथ ने कुछ महीना पहले चेक के जरिए रुपये की भुगतान किया था, लेकिन चेक बाउंस हो जाने के बाद उदय पाल ने दुर्गापुर अदालत में अमर नाथ के खिलाफ धोखाधड़ी का एवं चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था. बुधवार अमर नाथ कोलकाता से चेक बाउंस के मामले में आत्मसमर्पण करने हेतु दुर्गापुर अदालत पहुंचा, उसी दौरान उदय पाल के सहयोगी लक्ष्मण घोषाल अपने समर्थकों के साथ अदालत में पहुंच गये एवं अमर नाथ को पकड़कर फजीहत करते हुए रुपया वापसी की मांग करने लगे. उसी दौरान अमर नाथ के पक्ष में केस लड़ रहे अधिवक्ता सरनेंदु मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे एवं बकाया दारो के चंगुल से अमर नाथ को छुड़ाया. अधिवक्ता ने बताया कि मामला अदालत के अधीन है ,इस तरह मेरे मुवक्किल के साथ अदालत परिसर में घुसकर धक्का मुक्की एवम फजीहत करना गलत है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त