आसनसोल : उच्च माध्यमिक में अनुत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं के द्वारा उत्तीर्ण करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। मंगलवार को अनुत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं ने पश्चिम बर्दवान जिला शिक्षा निरीक्षक से मुलाकात की और अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को उत्तीर्ण करने की मांग की। इस दौरान छात्र-छात्राओं का कहना था कि एक विद्यालय में डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राएं केवल अंग्रेजी भाषा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। यह कैसे संभव है। इसके अलावा उन लोगों ने कहा कि विद्यालय के द्वारा उनका रिजल्ट नहीं दिया जा रहा है। केवल स्टेटस में अनसक्सेस दिखाया जा रहा है। इसके लिए जब यह लोग स्कूल में जा रहे हैं। तो स्कूल के शिक्षक उनका कोई भी मदद नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे लोग कुछ नहीं कर सकते। तुमलोग कोलकाता जाओ। हम लोग आसनसोल स्कूल के छात्र हैं। तो कोलकाता जाकर क्या करेंगे। हम लोग का एक ही मांग है कि हम लोगों को गलत तरीका से फेल किया गया है। हमलोगों को पास किया जाए। जिला शिक्षा निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं की बात सुनी। लेकिन उन्हें पास करने का आश्वासन नहीं दिया। इसके बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने नगर निगम के समीप चौराहे पर जीटी रोड को जाम कर दिया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों का कतार लग गया। घंटे भर मशक्कत करने के बाद पुलिस जाम हटवाने में सफल रही।

0 टिप्पणियाँ