स्विमिंग पूल में दिल का दौरा पड़ने से युवा व्यवसाई की मौत

आसनसोल : आसनसोल के प्रतिष्ठित मेहरिया परिवार के सदस्य 40 वर्षीय युवा व्यवसाई सौरभ मेहरिया की मौत रविवार की सुबह आसनसोल क्लब के स्विमिंग पूल में स्नान करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने हो गई। सौरभ मेहरिया आसनसोल क्लब लिमिटेड के सदस्य थे। वे प्रतिदिन स्विमिंग करने के लिए आसनसोल क्लब जाते थे। रविवार को भी वे आसनसोल क्लब के स्विमिंग पूल में स्विमिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे बेहोश हो गए। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें भगत सिंह मोड़ के समीप एक निजी नर्सिंग होम में ले गये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दी। यह खबर पूरे व्यवसाय जगत में जंगल के आग के तरफ फैल गया। खबर पाते ही आसनसोल क्लब के सदस्य पदाधिकारी और उनके संबंधी निजी अस्पताल पहुंचे। सभी ने इस दुखद घटना पर खेद जताई। इस मौके पर आसनसोल क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ बिस्वाल ने कहा कि इस घटना से हम सभी मर्माहत हैं। यह बहुत ही दुखद घटना है। सौरभ मेहरिया हमारे क्लब के सदस्य थे। वह बहुत अच्छे तैराक थे। वह प्रतिदिन तैराकी करने के लिए आते थे। लेकिन यह घटना कैसे हो गई। यह भगवान ही जाने। डॉक्टर ने आशंका जताई है कि उनकी मौत हृदयाघात के कारण हुई लेकिन मौत की सटीक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। भगवान शोक संतृप्त परिवार को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस घटना के बाद से आसनसोल के व्यवसाय जगत में शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त