बंगाली भक्तों को लेकर खाटू के लिए रवाना हुई ढाई सौ भक्तों का जत्था





 बांकुड़ा-खाटू श्याम बाबा की भक्ति आज बंगाली समुदाय के लोगों के दिल में भी घर कर गई है, जिसके चलते ही बंगाली भक्तों को लेकर लगभग ढाई सौ भक्तों का एक जत्था बांकुड़ा से खाटू के लिए रवाना हुआ. जिसका नेतृत्व बाबा के भक्त एवम दंपति लक्ष्मी खैतान एवम राजेश खैतान ने उठाया , जो कि सभी भक्तो को अपने खर्च पर बाबा के दर्शन कराने ले जा रहे है .जत्थे में 70 से 80 की संख्या में बंगाली समुदाय के लोग शामिल हैं. 30 तारीख को बाबा के दर्शन के बाद बांकुडा लौटेगा. इस बारे में राजेश खेतान का कहना है कि बांकुड़ा में खाटू श्याम बाबा का मंदिर है, जहां मारवाड़ी समुदाय के साथ-साथ बंगाली समुदाय के लोगों का भी दर्शन के लिए आना जाना रहता है. जिसके चलते ही उनमें बाबा की भक्ति घर कर गई है. जिसे देखते हुए एक भक्त के रूप में ने 235 लोगों को बाबा के दर्शन ले जाने का बीड़ा उठाया है. श्री खैतान का यह भी मानना है कि आज तक इतना बड़ा जत्था बांकुड़ा से खाटू श्याम के लिए शायद ही गया हो,अगर विशेष रूप में जहां बंगाली समुदाय के लोगों की उपस्थिति दर्ज है. इससे यही पता चलता है कि बांकुड़ा में भी बाबा के कई भक्त हैं एवं बाबा की भक्ति ही उन्हें खाटू की ओर खींच रही है. सभी भक्तों के लिए परिचय पत्र तैयार किया गया है .शनिवार से ही सब निरामिष भोजन ग्रहण करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर