जामुड़िया --- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संगठन के द्वारा अग्नीपथ योजना के खिलाफ धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था . इसी संदर्भ में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जामुड़िया बाजार में कांग्रेस संगठन के द्वारा अग्निपथ कार्यक्रम का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से अग्निपथ कार्यक्रम की घोषणा की ,तत्पश्चात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री जी को बधाई दी, कहने का तात्पर्य है, क्या रक्षा मंत्री जी के साथ इस कार्यक्रम के संदर्भ में कोई नहीं आलोचना हुई थी. तीनों सेना के प्रधान अग्निपथ कार्यक्रम के समर्थन जब प्रेस के सामने आते हैं, उससे पहले नौजवानों का धैर्य टूट चुका था और करोड़ों रुपया की राष्ट्रीय संपत्ति खाक हो चुकी थी. सीधा सवाल यह है क्या यह भारत के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं, क्या भारत के नौजवानों के सपनों के साथ धोखा नहीं है. परितोष बाउरी अध्यक्ष जामुड़िया ब्लॉक 1कांग्रेस कमेटी ने कहा की अग्नीपथ योजना से सेवानिवृत्त सेना के जवानों को प्राइवेट कल कारखानों में नौकरी की बात केंद्र की सरकार करती है. क्यों नहीं अग्नीपथ से सेवानिवृत्त हुए जवानों को ₹25000 मासिक पेंशन की घोषणा केंद्र की सरकार करती है. यह योजना देश के युवाओं के साथ धोखा है. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. इस प्रदर्शन में उपस्थित थे कांग्रेस नेता लबीब खान , शांति गोपाल साधु, सज्जाद हुसैन, सोमनाथ आदि.


0 टिप्पणियाँ