घोषित उपमेयर के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण



आसनसोल : वायु गुणवत्ता प्रबंधन में आसनसोल नगर निगम को देश में सर्वोच्च स्थान मिलने से आसनसोल नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी के साथ मेयर, चेयरमैन और घोषित उपमेयर काफी उत्साहित है। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में चारों तरफ हरियाली रहे, वातावरण स्वच्छ रहे। इसके लिए आसनसोल नगर निगम के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से पूरा जून महीना पर्यावरण महीना के तौर पर मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां पूरे नगर निगम में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिसको लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ सभी बोरो इलाकों में वृक्षारोपण का भी कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को घोषित उपमेयर वसीम उल हक के नेतृत्व में रेल पर स्थित कर्मतीर्थ भवन में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता अर्निबान मुखर्जी, उप सहायक अभियंता विधान मुखर्जी, सफाई निरीक्षक सुमन चटर्जी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। इस मौके पर वसीम उल हक ने कहा कि नगर निगम के सभी बोरो इलाकों में पौधारोपण का कार्य काफी जोर-शोर से किया जा रहा है। नगर निगम केवल पौधा ही लगाने का दायित्व नहीं लिया है। बल्कि उसके संरक्षण का भी दायित्व लिया है। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए नगर निगम के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए केंद्र सरकार ने 7 करोड़ 35 लाख रुपैया की पुरस्कार राशि दी है। इससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमें और बेहतर ढंग से काम करना होगा। इसमें नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर