Slide 1 Slide 2 Slide 3

ओवर लोड बालू ट्रांसपोर्टिंग का महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन




 रानीगंज:– रानीगंज थाना के तिराट ग्राम पंचायत क्षेत्र में ओवरलोड बालू ट्रांसपोर्टिंग को लेकर इलाके की महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तिराट ग्राम पंचायत के कुआरडी 14 नंबर इलाके में ट्रैक्टर पर ओवरलोड बालू लेकर बेपरवाह वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए इलाके की दर्जनों महिलाओं ने बालू लदे ट्रैक्टरों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं का कहना है कि ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों के चालक बेपरवाह होकर वाहन चलाते हैं, जिसके कारण सदैव दुर्घटना होने का भय बना रहता है.तेज गति से वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर पर लदा बालू रास्ते में उड़ता रहता है, इस करण सड़क पर चलने में भी काफी असुविधा होती है.इस दौरान स्थानीय पंचायत सदस्य सुबीर बनर्जी व तृणमूल के आसनसोल दक्षिण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक अध्यक्ष देव नारायण दास सहित कई सदस्यों को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे एवं पूरे मामले की जानकारी प्राप्त कर इसकी सूचना बीएलआरओ कार्यालय एवं पुलिस प्रशासन को दिया तथा सभी ट्रैक्टरों को उनके आने तक रोककर रखा.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिती नियंत्रण किया. इसके बाद मौके पर पहुंचे बीएलआरओ अधिकारी ने ट्रैक्टरों में ओवरलोड बालू ले जाने के आरोपों को सही पाया, कई ट्रेक्टर तो सरकार को रॉयलिटी दिए ही ले जा रहे थे. बिना जिसके बाद कुछ ट्रैक्टरों पर जुर्माना लगाया, हालांकि ट्रैक्टर मालिकों ने इस संबंध में बीएलआरओ कार्यालय से संपर्क किया एवं उन्होंने बीएलआरओ अधिकारी से बात की और बीएलआरओ कार्यालय के अधिकारी से अपनी समस्याओं से अवगत कराया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त