ममता बनर्जी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

मोदी सरकार पर मुख्यमंत्री ने जमकर हमला बोला

मोदी सरकार की अग्नीपथ योजना पर लगाई लताड़


  • अपनी परियोजनाओं का किया गुणगान
  • आसनसोल शहर पुलिस छावनी में रहा तब्दील
  • ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल
  • घंटो तक शहर में जाम की समस्या बनी रही
  • स्कूल की छुट्टी के बाद जाम में फंसे बच्चे हुए परेशान






आसनसोल : ममता बनर्जी की जनसभा को लेकर पूरे आसनसोल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सभा में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की कड़ी नजरदारी थी। ममता बनर्जी के लिए भगत सिंह मोड़ से कॉरिडोर बनाया गया था। जिस पर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी। पोलोग्राउंड के पूर्वी गेट से ममता बनर्जी का काफिला अंदर घुसा जबकि अन्य के लिए पूर्व ग्राउंड के पश्चिमी एवं उत्तरी गेट से एंट्री थी। ममता बनर्जी के मंच की तरफ जाने के लिए चारों ओर से बांस की बेरिकेडिंग की गई थी। सी एम की रैली के वजह से शहर पुरा जाम से बेहाल रहा .मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी 3 घंटो तक लोग जाम में फंसे रहे. मुख्यमंत्री आने के समय ही स्कूल के बच्चों की छुट्टी हुई थी, ट्रैफिक जाम की वजह से बच्चे जहां तहां जाम में फंसे रहे .भीषण गर्मी में परेशान दिखे. यहां पर पुलिस व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई. मंच तक जाने के लिए बाहर से तीन गेट बनाए गए थे। एक महिलाओं के लिए, एक वीआईपी के लिए तथा एक साधारण लोगों के लिए। मंच पर ठीक 2:00 बजे ममता बनर्जी पहुंच गई। मंच पर उपस्थित सभी दिग्गज नेताओं ने अपने व्यक्तित्व रखे। ममता बनर्जी से पहले सांसद बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना व्यक्तव्य रखा। उन्होंने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की. इसके पश्चात बाबुल सुप्रियो ने अपना वक्तव्य रखा .पहले की तरह ही मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बाबुल सुप्रियो ने गाना गाया। बाबुल सुप्रियो के पश्चात मंत्री मलय घटक ने अपना वक्तव्य रखा। ठीक 2:28 में ममता बनर्जी ने अपना भाषण शुरू किया। सभी का नाम करते हुए उन्होंने बाबुल सुप्रियो से भाषण शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बाबुल सुप्रियो को भाजपा ने पसंद नहीं किया कि बाद में तृणमूल ने लिया। उन्होंने सर्व जाति सर्व धर्म सभी वर्ग के लोगों के लिए साथ लेकर काम करने की बात की। उ प्रचुर वोट से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए आसनसोल के जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जो भी आदिवासी महिलाएं तथा अन्य लोग दूर-दूर से आए हैं उन्हें धन्यवाद है। उन्हें मेरी शुभकामनाएं एवं प्यार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्यार बांटने आई हूं कि आप लोग अच्छे से अच्छे आगे बढ़े एवं जिंदगी निभाए। आप लोगों ने जो रास्ता दिखाया उस पर आप चलते हैं और उसके बाद हम चलते हैं। उन्होंने मलय घटक का जिक्र करते हुए कहा कि कि मलय घटक ने आसनसोल में क्या नहीं किया। नया जिला हमने बनाया, आसनसोल एडीपीसी, आसनसोल जिला स्वास्थ्य विभाग, काजी नजरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी, आईआईटी पॉलिटेक्निक एवं अंडल एयरपोर्ट बनाया। अभी और भी हाथ में काम है ,जिसे करना है जैसे अंडाल, जामुड़िया, रानीगंज, बाराबनी. यहां के लोगों के लिए हमें घर भी बनाना है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उसने पैसा देना बंद कर दिया है परंतु मुझे करना है। उन्होंने चितरंजन रेल कारखाने का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी रेलवे ने 80000 नौकरी को बंद कर दिया है। केंद्र सरकार लॉलीपॉप दिखाकर झूठ बोल रही है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि सरकार में आने के बाद ₹1500000 सब के अकाउंट में डालेंगे। उज्जवला योजना भी हवा हो गया है। गैस सिलेंडर का दाम कितना बढ़ गया है कि कोई नहीं सुनता किसानों की प्रस्तुति भी काफी खराब है ।राज्य सरकार के नेता मंत्री जो काम कर रहे हैं ।उन्हें सीबीआई ईडी द्वारा डरा रही है। हम लोग किसी के साथ धोखा नहीं करते हैं। भाजपा सोशल मीडिया के उठा बात लाती है। उन्होंने लगातार भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा द्वारा धर्म के नाम पर दंगा फैलाने, खून करने आदि कार्य करते हैं तो उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती। जो लोग सब धर्म पर हमला करती है उसे गिरफ्तार नहीं करते हैं उसे खीर खिलाते हैं। परंतु हमारी सरकार ऐसा नहीं करती। मैं अच्छा काम के पक्ष में हूं खराब काम के पक्ष में कभी नहीं हूं। हमारा जो पॉलिसी है मैं चाहती हूं कि रेल का प्राइवेटकरण ना हो। कोल इंडिया बंद ना हो, सेल बन्द ना हो। लेकिन केंद्र सरकार ने प्लान किया चितरंजन को बंद करेंगे नौकरियों को बंद कर देंगे। उन्होंने अग्निवीर योजना पर हमला करते हुए कहा कि 4 साल के लिए नौकरी देंगे। अग्निपथ योजना में कितना आग लगा। इसके बाद इन लोगों ने क्या किया आर्मी को आगे कर दिया प्रेस मीट करने के लिए। हमलोगों के पास लेटर आया कि 4 वर्ष काम देंगे उसके बाद राज्य सरकार के नौकरी दे दे। हमारा जो नौकरी होगा हम अपने राज्य के लड़कों को नौकरी देंगे। केंद्र सरकार का पाप हम क्यों लें। 4 साल तक रखकर राज्य सरकार के ऊपर छोड़ देंगे। हमसे जो नौकरी मांगेंगे उसे हम लोग पहला प्रायरिटी देंगे। यह बहुत बड़ा घोटाला है 4 वर्ष की नौकरी देने की जरूरत नहीं है देना है तो 60 वर्ष तक की उम्र तक नौकरी दें। वरना झूठा खेल ना करें। कोल व पशु तस्करी पर उन्होंने कहा कि जो भी करना है वह कोर्ट करेगा। हम लोग कोर्ट में ही अपना जवाब देंगे। कोर्ट में आप लोग ही केस किए हैं वह आप लोगों का अधिकार है। हमारे पास 17000 भर्ती अभी है इसके अलावा 5000 भर्ती रखी हुई है परंतु कोर्ट के ऑर्डर के बाद ही इस पर कार्य होगा। केस आप लोग ही किए हैं। जिसकी वजह से काम रुका है। मुकदमा करने के बाद यहां के लड़के लड़कों के लिए नौकरी बंद किए हैं। अग्नीपथ के और 4 साल के लिए है और मैं जो नौकरी दूंगी वह 60 वर्ष तक दूंगी। मैं कोर्ट का ऑर्डर मानूंगी। नौकरी वापस लिया गया है उसे वापस दिया जाएगा। अग्निपथ योजना के विषय में उन्होंने कहा कि बीजेपी के डस्टबिन क्लियर नहीं करूंगी। मोदी सरकार की गंदगी को मैं वाशिंग मशीन में क्यों धोऊं। आप लोग ही इसे वेनिश करें। 


header ads


 जिले में रोजगार के संभावनों के विषय में कहा कि रानीगंज के अंदर गैस का भंडार पाया गया है। रानीगंज के लोगों के लिए खुशखबरी है। रानीगंज में 15000 करोड़ों रुपए का विनिवेश आ रहा है। हजारों लोगों की नौकरी मिलेगी। दुर्गापुर में सेल गैस अनुसंधान करेगी, यहां भी जरूर नौकरी होगी, एयरपोर्ट आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। यहां से ही हम लोग विदेश जा सकेंगे। बर्नपुर के इस्को का जो हवाई अड्डा हवाई अड्डा को बड़ा करने के लिए मेरा सहयोग रहेगा। एक और बड़ा काम हो रहा है ₹22000 से दुर्गापुर आसनसोल आईटी पार्क, इसके अलावा दुर्गापुर में इंडस्ट्रियल पार्क होगा, पानागढ़ में होगा रानीगंज के मंगलपुर में होगा। पानागढ़ में 12 प्रोजेक्ट शुरू हुआ है 400 करोड़ विनिवेश हुआ है। आसनसोल बॉर्डर के पास काम शुरु होगा जिसमे काफी लोगों को नौकरी मिलेगी। डानकुनी में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा। इसमें 72 हजार करोड़ रूपया इन्वेस्ट होगा। जंगल सुंदरी कर्मनगरी इसका नाम होगा। जहां एक लाख से ज्यादा नौकरियां मिलेगी। मैं चाहती हूं यहां लाखों लाख नौकरियां हो। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 40% नौकरियां कम हुई है एवं बंगाल में 40% नौकरियां बढ़ गई है। 30,000 स्मार्ट कार्ड देने की बात की। इसमें ₹1000000 तक लोन मिलेगा। केंद्र सरकार राशन बंद कर दिया है परंतु मैं बढ़िया किस्म का चावल अभी भी बंगाल से लोगों को दे रहा हूं। जिसने ₹32 किलो खर्च होता है। परंतु मैं बिना मूल्य के जनता को दे रही हूं। पहले जो बच्चे पढ़ने जाते थे उनके लिए ड्रेस खरीदा जाता था। परंतु मैं अब उन लोगों को ड्रेस दे रही हूं। मुख्यमंत्री ने लगातार अपनी परियोजनाओं के बारे में बताया 

 उन्होंने विशेष रूप से लक्ष्मी भंडार की चर्चा की। बंगाल की महिला शक्ति के विषय में कहा कि बांग्ला की युवतियां पूरे विश्व के प्रमुख संस्थानों में अपना दखल करेंगी। यह मेरा विश्वास है। मनरेगा पर सवाल उठाते हुए कहा कि काम करने वाले लोगों को केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है। आवास योजना पर उन्होंने कहा कि सब जगह पर सिर्फ प्रधानमंत्री का ही फोटो क्यों रहेगा बंगला का नाम क्यों नहीं रहेगा कई राज्यों में अपने राज्य का नाम है तो बंगला का नाम बंगाल में क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने पंचायत पंचायत समिति में ऐसे लोगों को रखने को कहा जो जनता के साथ रहकर कार्य करें मजदूरों के विषय में उन्होंने मंत्री मलय घटक को मालिकों से मिलकर सही मजदूरी दिलाने का काम दिलाने की बात कही।

उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक संकट के विषय में कहा कि किस तरह से भाजपा सांसदों को लेकर गुवाहाटी में रखी है एवं गणतंत्र को तोड़ने में लगी है परंतु बंगाल में ऐसा नहीं होता। मैंने मीडिया पर सवाल करते हुए कहा कि भाजपा करोड़ों रुपए का पार्टी ऑफिस बनाती है। पीएम केयर्स फंड का हिसाब इन सब चीजों पर नहीं लिखती। परंतु बांग्ला में एक छोटी सी घटना घटती है तो मीडिया शोर करने लगती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त