रानीगंज-जैसे जैसे समय आधुनिक हो रहा हैं, वैसे वैसे हमारी समस्याएं भी बढ़ती जा रही है. रानीगंज की सबसे बड़ी समस्या है जाम की समस्या. इस शहर की सड़कें कभी खाली नहीं रहती हैं, हमेशा चार पहिया वाहन दो पहिया वाहन, बिना ट्रैफिक नियमों को माने सड़कों पर खड़ी रहती हैं, जिसके कारण जाम की समस्या बनती हैं. और तो और दुकानदारों द्वारा सड़क के किनारे दुकान लगाने के कारण और जाम की समस्या होती हैं. इस पर हम प्रशासन को भी गलत नहीं ठहरा सकते, क्योंकि प्रशासन ने कई बार जाम से निजात दिलाने के लिए काफी कोशिशें की हैं, मगर हर कोशिश नाकाम रही.आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट दोनों ही जी जान लगाकर समस्या से निजात दिलाने की कोशिश करती हैं, मगर सदैव विफल होती है. शुक्रवार को भी रानीगंज के ट्रैफिक प्रभारी चिततोश मंडल के नेतृत्व में रानीगंज के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करते वाहन चालकों को नियमों के बारे में समझाया, और निर्धारित पार्किंग एरिया में ही अपने वाहनों को पार्क करने की सलाह दी. साथ ही फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपना सामान बेच रहे हाॅकरों को भी पुलिस ने वहां से हटाया.
सड़क के किनारे की दुकान से सामान खरीदने के लिए लोग कहीं पर भी गाड़ी पार्क कर सामान खरीदने लग जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. हर रोज केवल रानीगंज के लाइफ लाइन माने जाने वाले एन एस बी रोड में कई किलोमीटर लंबी जाम की समस्या देखने को मिलती है, जिसे ही दूर करने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार जागरूकता अभियान


0 टिप्पणियाँ