निमचा हाईवॉल ओपन पिट माइनिंग प्रोजेक्ट का कार्य किया ठप्प



 रांनीगंज-ईसीएल के सातग्राम एरिया के निमचा में स्थानीय सैकड़ों आदिवासियों सहित अन्य लोगों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को निमचा हाई वॉल ओपन पिट माइनिंग प्रोजेक्ट पर चल रहे काम को रोक दिया एवं धरना पर बैठ गए. उनकी मुख्य मांगों में से कोयला खदान के निर्माण से आसपास के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न जलाशय सूख गए हैं, जिससे गंभीर जल संकट पैदा हो गया है.पानी की व्यवस्था की जाए. प्रभावित मकानों को मुआवजा, जमीन मालिकों को तत्काल नौकरी मुहैया कराने, जिन क्षेत्रों में कोयला खनन हो रहा था, वहां खेती कर रहे लोगों को तत्काल विकल्प की व्यवस्था, अस्थाई श्रमिको को तत्काल पीएफ, ई एसआई योजना के तहत लाने और ठेका कर्मियों को हर महीने वेतन भुगतान की मांग सहित कई मांग हैं. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व तिराट गांव के पूर्व पंचायत सदस्य परेश मंडल ने किया. इसके अलावा मौके पर जीवन बनर्जी, विजय गोप, शांति दत्त, बबन हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त