Slide 1 Slide 2 Slide 3

पुलिस द्वारा ट्रक को पीछा करने के दौरान उसी ट्रक के धक्के से बुजुर्ग की हुई मौत



जामुड़िया-जामुड़िया थाना के श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत श्रीपुर मोड़ पर शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग जोगन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. गुंजन पार्क के चाची पाड़ा के निवासी जोगन महतो  के पुत्र मनोज महतो तथा परिवार ने दावा किया कि जोगन महतो सड़क पार कर रहे थे, पुलिस उस ट्रक का पीछा कर रही थी, उस समय ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय लोगों ने उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल ले गए.  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजन व पड़ोसियों ने शव को श्रीपुर मोड़ पर ट्रैक्टर पर लाद कर और शव को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 के बीच में रखकर विरोध करने लगे. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने की पहल की. पुलिस अधिकारी के लिए बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार के सदस्यों से बात करना और उन्हें उचित कदम उठाने तथा हरसम्भव मदद  करने का आश्वासन दिया . घटना के बाद मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद उषा पासवान ने मृतक के परिजनों को मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया.मौके पर पार्षद भोला पासवान,,बापी बनर्जी,गुड्डू खान, चंदन यादव भी मौके पर पहुंचे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त