दुर्गापुर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री करेंगी रात्रि विश्राम

बुधवार दुर्गापुर के सृजनी हॉल में दो जिलों का प्रशासनिक बैठक करेंगी संबोधित





 दुर्गापुर: राज्य की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय जिले के दौरे पर हैं. सोमवार पूर्व वर्दमान के सभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री शाम तकरीबन 4:30 बजे सड़क मार्ग से दुर्गापुर सर्किट हाउस पहुंची . मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी.शहर के डीवीसी मोड़ से लेकर सिटी सेंटर बस पड़ाव तक बैरिकेट की घेराबंदी की गई है. जहां भारी संख्या में सुरक्षा जवानों की तैनाती कर बाहरी लोगों को घुसने पर रोक लगा दी गई है. मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने के दौरान काफी संख्या में तृणमूल समर्थकों की भीड़ जमा हुई थी. मुख्यमंत्री को देख समर्थको ने ममता बनर्जी की जय के नारे लगाने लगे. मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए सर्किट हाउस में प्रस्थान कर गई. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आईएनटीटीयूसी यूनियन के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक, नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिंदिता मुखर्जी, निगम के चेयरमैन मृगेंद्र नाथ पाल , उप मेयर अमिताभ बनर्जी, सहित कई पार्षदों व समर्थक की भीड़ जमा हुई थी. विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री दुर्गापुर सर्किट हाउस में दो रात विश्राम करेंगी. मंगलवार सुबह आसनसोल की सभा को संबोधित करने के दुर्गापुर सर्किट हाउस पहुंचेगी, जहां मंगलवार रात्रि विश्राम के पश्चात बुधवार सुबह दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सभागार में पूर्व वर्दमान एवम पश्चिम बर्दवान दो जिलों को लेकर प्रशासनिक बैठक को संबोधित करेंगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त