जामुड़िया:शनिवार को जामुड़िया थाना के केंदा फांडी अंतर्गत तपसी पेट्रोल पंप के पास 10 वर्षीय चंचल केवड़ा नामक एक बच्चा स्कूल का बैग लटकाए इधर-उधर घूम रहा था. जब स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं की नजर इस बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने इसकी खबर तपसी आंचलिक टीएमसी अध्यक्ष राजू मुखर्जी को इस बात की जानकारी दी. राजू मुखर्जी के कहने पर उस बच्चे को तपसी के टीएमसी कार्यालय लाया गया ,जहाँ पर बच्चे को भोजन कराया गया और उससे पूछा गया कि वह कहां रहता है. पूछताछ के दौरान बच्चे ने बताया कि वह रानीगंज के शालडांगा का रहने वाला है ,और वह स्कूल में पढ़ने जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन किसी व्यक्ति के साथ वह यहां आ गया, हालांकि उसे यहां कौन लाया था. इस बारे में वह कुछ नहीं बता पाया. राजू मुखर्जी ने रानीगंज के 34 नंबर वार्ड के पार्षद ज्योति सिंह से संपर्क किया एवं इस विषय पर जानकारी दी. ज्योति सिंह तुरंत इसके बाद तपसी इलाके के पार्टी कार्यालय में पहुंच गए एवं पूरी घटना की जानकारी ली. इसके उपरांत राजू मुखर्जी के कहने पर आमरासोता फांड़ि के साथ संपर्क किया गया. इस बीच बच्चे के परिवार वाले भी बच्चे के लापता होने से काफी परेशान हो गए थे .वह भी आमरासोता पुलिस फांड़ि पहुंच गए थे .आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में बच्चे को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया. चंचल के पिता शुभोजीत केवड़ा ने कहा कि उनके घर के पास एक प्राथमिक स्कूल है ,जहां वह पढ़ता था,परन्तु पता चला वह स्कूल नहीं पहुंचा और वह अपने स्कूल से गायब था. उन्होंने पुलिस में इसकी खबर दी थी, इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं के प्रयास से उसका बच्चा उसे मिल गया .


0 टिप्पणियाँ