रांनीगंज/जामुड़िया-शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के माध्यमिक परीक्षा के घोषित परिणाम में इस बार भी छात्रायों ने छात्रों की तुलना में बेहतर फल प्राप्त किये हैं. रांनीगंज के गांधी मेमोरियल बालिका विद्यालय की छात्रा दिया कर्मकार रांनीगंज अंचल में सर्वाधिक अंक प्राप्त की है,उसने 660 अंक प्राप्त किया है,जबकि दूसरे स्थान पर श्रीजीका चक्रवर्ती ने 657 अंक प्राप्त किये है.कुल 175 परीक्षार्थियों में 155 ने उत्तीर्णता पाई है, वहीं रानीगंज हाई स्कूल के 188 परीक्षार्थियों में 144 ने सफलता हासिल किया. सर्वाधिक अंक प्रेमदीप पाल ने 646 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि इसी विद्यालय के अभिषेक राणा को 637 अंक मिले हैं. मारवाड़ी सनातन विद्यालय के कुल 134 परीक्षार्थियों में 112 ने ने सफलता हासिल किया है. सर्वाधिक अंक 575 गणेश लाल ने पाए हैं. श्री दुर्गा विद्यालय में सर्वाधिक अंक 569 नंबर अभिषेक कुमार राय को मिला है . इस विद्यालय में 160 परीक्षार्थियों में 129 ने सफलता हासिल की है. जेके नगर हाई स्कूल में कुल 438 परीक्षार्थियों में 351 उत्तीर्ण हुए हैं. छात्राओं में सर्वाधिक अंक रूपसा बनर्जी को 546 अंक मिले हैं, वही छात्रों में 487 सोनू भगत ने पाये हैं. रोटी बाटी हिंदी हाई स्कूल के कुल 114 परीक्षार्थियों में 95 ने सफलता हासिल की है. 421 सर्वाधिक अंक मुस्कान पांडे को प्राप्त हुए हैं. श्री गुरु नानक विद्यालय के कुल 49 परीक्षार्थियों में48 ने सफलता अर्जित किया है.सबसे अधिक नम्बर 535 सुमित कुमार पासवान को मिले हैं.दूसरी और जामुड़िया के विद्यालयों में जामुड़िया बालिका विद्यालय में प्रीती शर्मा 522 अंक आकांक्षा सिंह ,497 वर्षा साह को, 496 ,केन्दा हाई स्कूल के ध्रुव बाउरी को 564 अंक पाकर विधालय में प्रथम स्थान पर रहे. जबकि इसी विद्यालय के शाश्वती पाल 546 अंक पाकर दुसरे व संयुक्ता मुखर्जी 509 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही. श्रीपुर हाट हाई स्कूल में प्रथम स्थान आदित्य सिंह को 537 अंक,अंकित रजक को 518 अंक तथा तीसरे स्थान पर दानीश खान को 489 अंक प्राप्त हुआ.इसके अलावा जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल के रजत केशरी ने 521 अंक पाकर प्रथम स्थान,शिवम साव 438 अंक पाकर द्वितिय स्थान तथा शुभम केशरी 423 अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है.


0 टिप्पणियाँ