पांडवेश्वर---मंगलवार को पांडवेश्वर के गोबिंदपुर गांव में पक्की नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन जिला परिषद कर्माधयक्ष अनूभा चक्रवर्ती ने किया. इस नाले का निर्माण जिला परिषद की राशि से किया जाएगा. इसकी लंबाई करीब 200 मीटर बताई जा रही है. जल निकासी नहर क्षेत्र नारुगोपाल नंदी के घर के सामने से बागदी पाडा दो माठ तक होगी.
जिला परिषद कर्माधयक्ष अनुभा चक्रवर्ती ने कहा कि इस नाले का निर्माण में करीब 13 लाख रुपये की लागत आयेगी. उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप जिला परिषद के कोष से क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हालांकि उन्होंने कहा कि एक बार कोई काम हो जाने के बाद उसके रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की होती है. इस अवसर पर अनुभा चक्रवर्ती के साथ पांडवेश्वर पंचायत समिति के अध्यक्ष कीरिटी मुखर्जी और पंचायत समिति के अध्यक्ष मदन बाउरी भी मौजूद रहे.

0 टिप्पणियाँ