पूरे शिल्पांचल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस





आसनसोल : पूरे शिल्पांचल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस विभिन्न सरकारी निजी संस्थाओं के द्वारा पालन किया गया। इसी के तहत आसनसोल रेल मंडल के डुरांड कॉलोनी में स्थित विवेकानंद इन्स्टीट्यूट में रेल मंडल की ओर से विश्व योगा दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आसनसोल रेलमंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा, एडीआरएम 1 एमके मीणा, एडीआरएम 2 बीके त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम शांतनु चक्रवर्ती, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन कौशलेंद्र कुमार, सीनियर डीएससी चंद्र मोहन मिश्रा सहित रेलवे के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।इनके साथ इनका परिवार और बच्चे भी योगाभ्यास किया।। इस मौके पर रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी को सिर्फ 1 दिन नहीं बल्कि पूरे साल योग व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन परंपरा है। यह एक ऐसी पद्धति है जिससे इंसान स्वस्थ तरोताजा रह सकता है। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की धरोहर है। जिसे हजारों वर्षों के गहन अध्ययन और अनुसंधान के बाद हमारे पूर्वजों ने हमें उपहार स्वरूप दिया है। आज के इस भागती दौड़ती जिंदगी में जब हमें हमारे लिए समय कम मिलता है। ऐसे में अगर हम रोजाना थोड़ा सा वक्त अपने लिए निकालें और सपरिवार योगाभ्यास करें। तो ऐसी बहुत सी बीमारियां है। जिन्हें हम दूर रख सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि आज एक बच्चा भी मानसिक रूप से काफी दबाव में रहता है। पहले बच्चों के लिए खेलने के काफी अवसर थे। लेकिन आज के दौर में पढ़ाई का इतना दबाव बढ़ गया है कि बच्चों के पास खेलने तक की फुर्सत नहीं है। ऐसे में अगर उनके माता-पिता बचपन से ही अपने बच्चों को योगाभ्यास की तरफ ले जाएं। तो आगे चलकर वह एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा की योग एक ऐसी पद्धति है जिससे सभी निरोग रह सकते हैं। बशर्ते यह सिर्फ एक दिन नहीं पूरे साल नियमित रूप से और सटीक तरीके से किया जाए। वहीं दूसरी तरफ ऊषाग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में भी योग दिवस मनाया गया। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास किया।इस मौके पर सुनील असरानी, राजू शर्मा, प्रमोद राय सहित मुर्गाशाल योगा ग्रुप के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे। यहां उपस्थित सभी ने जनता से नियमित रूप से रोजाना सटीक तरीके से योग करने का आव्हान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर