रानीगंज-93 नंबर वार्ड के पार्षद आलोक बोस ने राजपाड़ा में बीते रात इलाके में स्थित गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर नए टीएमसी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया.जिसके बाद आलोक बोस ने लोगों में प्रसाद के तौर पर लड्डू बांटे.साथ ही साथ आलोक बोस ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी लड्डू बांटा और एक दूसरे ने खुशियां मनाईं.
इस मौके पर आलोक बोस ने कहा कि हमारा मुख्य पार्टी कार्यालय एनएसबी रोड स्तिथ माझी भवन में हैं, जिसके कारण इस वार्ड के लोगो को को इतनी दूर जाने में परेशानियां होती थी. हमारे इलाके के लोगों की सुविधा के लिए ही हमने इस इलाके में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया है. इलाके में नई टीएमसी पार्टी कार्यालय के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई, लोगो ने कहा कि उन्हें अपने किसी भी काम के लिए अब उतनी दूर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि इलाके में ही उनको सेवा प्रदान करने के लिए नया पार्टी कार्यालय खुल चुका हैं. इस मौके पर मुख्य रुप से बुबून दास, सुशांत दत्ता, बापी गोराई, रुचिका बनर्जी, मृदुल दास, शशिकांत शर्मा, चंदन सेन एवं और भी कई सदस्य गण उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ