रानीगंज-दो वर्षों के कोरोना काल के पश्चात शिव शक्ति जन सेवा संघ के रानीगंज शाखा के प्रमुख तरुण बर्मन के नेतृत्व में गुरुवार प्रातः 80 महिला पुरुष शिव भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया .इस अवसर पर खारशुली मोड़ पर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्यों तथा शहर के शिव भक्तों ने उन्हें माला पहना कर एवं मिठाई खिला कर उनके सुखद यात्रा की कामना करते हुए विदा किया. हर हर महादेव के जय घोष से खाड़सूली मोड़ गूंज उठा. शिवशक्ति जन सेवा संघ की और से तरुण बर्मन ने बताया के पिछले 20 वर्षों से उनकी यह यात्रा जारी है,हालांकि पिछले 2 वर्ष कोरोना के कारण यह यात्रा बन्द रहा,परन्तु इस वर्ष काफी उत्साह के साथ सैकड़ो भक्त अमरनाथ बाबा भोले नाथ की दर्शन के लिए जा रहें हैं,80 जाने वाले यात्रियों में 19 महिलाएं भी शामिल है.इसके दो दिन पूर्व भी रांनीगंज से 28 लोगो का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हो चुका है.उन्होंने बताया कि हम लोग यह यात्रा जम्मू श्रीनगर सोनमार्ग होते हुए बालतल के रास्ते से अमरनाथ पहुंच कर बाबा का दर्शन करेंगे ,उसके उपरांत हम लोग मां वैष्णो देवी ततपश्चात हरिद्वार जा कर वापस लौटेंगे.इस अवसर पर पहली बार जा रहे मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्य गणेश साव ने कहा बाबा की कृपा हम सभी पर बनी रहे तथा फिर कभी हमलोगों को किसी प्रकार का महामारी न देखना पड़े,समस्त लोगो का कल्याण हो,इसी आस्था के साथ बाबा बर्फानी का दर्शन करने जा रहें हैं . इस मौके पर रानीगंज के 36 नम्बर वार्ड के पार्षद सह एमआईसी दिवेन्दु भगत, बीजेपी रांनीगंज मण्डल उपाध्यक्ष रवि केसरी ,मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के अशोक अरोड़ा,ललित झुनझुनवाला,मनोज केशरी,कौशल सिंह प्रदीप साव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ