मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से विश्व योगा दिवस के अवसर पर आयोजित की गई योग शिविर







रानीगंज -21 जून विश्व योगा दिवस  के अवसर पर रानीगंज मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से मंगलवार दूसरे दिन रोबिन सेन स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस योग शिविर में पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक आसनसोल के भगवंत शर्मा, रानीगंज के प्रशिक्षिका मंजू प्रसाद, अशोक दत्ता, एवं व्यायाम शिक्षक शुभम दास ने लोगों को योग एवं प्राणायाम कराएं.  दूसरे दिन हुए योग शिविर में पहले दिन की अपेक्षा रानीगंज के सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग,स्त्री,पुरुष एवं बच्चों ने हिस्सा लिया .यह योग शिविर  रानीगंज सिख सेवा समिति, रानीगंज सिटीजन फोरम एवं अखिल भारतीय महिला सम्मेलन तथा रानीगंज एथलेटिक क्लब के सदस्यों  के सहयोगिता से य आयोजित की गई थी. शिविर के दौरान प्राणायाम कराते हुए भगवंत शर्मा ने कहा की मनुष्य का जीवन का  उद्देश्य पहला सुख निरोगी काया होना चाहिए. क्योंकि तन  अगर स्वस्थ है तो मन भी स्वस्थ रहेगी, एवं तन मन दोनों ही स्वस्थ रहने से व्यक्ति अपने जीवन में सभी कार्य सुचारू रूप से कर पाएंगे, एवं जिंदगी का पहिया तेज गति से चलेगी. उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव के योग साधना के माध्यम से जटिल से जटिल रोगों का समाधान हो रहा है .आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग साधना की जा रही है, कई प्रकार के योग व्यायाम कराते हुए शुभम दास ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में यह संकल्प लेना चाहिए कि जिस तरह से हम 24 घंटा कार्य लेते हैं उस शरीर के प्रति हमारा कम से कम दैनिक जीवन में एक घंटा योग प्राणायाम करनी चाहिए . इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन बबलू सिंह एवं मनोज केसरी ने बताया कि रानीगंज मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को योग दिवस के रूप में घोषणा किया है, तब से संस्था प्रत्येक वर्ष रानीगंज के रोबिन सैन स्टेडियम में योग प्राणायाम शिविर का आयोजन करते आ रही है. हालांकि कोरोना के 2 वर्षों के कार्यकाल में यह शिविर नहीं हो पाई .इस वर्ष दुगुने उत्साह से शिविर आयोजित की जा रही है, इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों को जहां सम्मानित किया गया वहीं दूसरी ओर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के संस्थापक सदस्य अशोका अरोड़ा, मनोज केसरी, के पी सिंह, डॉ मनोज कुमार को सम्मानित किया गया. इसके अलावा इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका  निभाने वाले अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्य, रानीगंज सिख सेवा समिति के सदस्य ,रानीगंज एथलेटिक क्लब के प्रशिक्षक रवि सिंह एवं उसके सदस्य, रानीगंज सिटीजन फोरम की ओर से प्रमोद जैन एवं राजेंद्र प्रसाद खेतान के अलावा आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य दिवेन्दु भगत को सम्मानित किया गया .इस अवसर पर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से योग  शिविर में उपस्थित हुए लोगो को फल अंकुरित चना एवं मूंग  खिलाया गया. 


दूसरी और श्री महावीर व्यायाम समिति तथा त्रिवेणी देवी भालोटीया कॉलेज में भी योग दिवस पालन की गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर