बीपीएल क्वार्टर के लिए आवेदन पत्र जमा करने उमड़ी हजारों की भीड़, निगम कर्मियों के छुटे पसीने




आसनसोल : बीपीएल क्वार्टरों को आवंटन करना आसनसोल नगर निगम के लिए लोहे के चने चबाने जैसा होगा। इसका टेलर गुरुवार को आसनसोल नगर निगम परिसर में देखने को मिला। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा 600 बीपीएल क्वार्टर बनाई गई है। इसे गरीब लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। हालांकि यह क्वार्टर वितरण करने की क्या प्रक्रिया होगी। अभी नगर निगम के द्वारा तय नहीं की गई है। लेकिन अफवाहें फैल गई कि नगर निगम के द्वारा फॉर्म दिया जा रहा है। जो लोग इस फॉर्म के माध्यम से आवेदन करेंगे। उनको क्वार्टर दी जाएगी। हालांकि बुधवार को कुछ लोगों ने आवेदन जमा किया था। यह जानकारी जब अन्य वार्डों के लोगों को पता चली तो। गुरुवार को हजारों की संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और आवेदन करने के लिए फार्म की मांग की। तो नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि ऐसा कोई भी फॉर्म नगर निगम के द्वारा नहीं दिया जा रहा है और ना ही कोई फॉर्म जमा लिया जा रहा है। इस पर फार्म जमा करने गई महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। वे लोंग हंगामा करने लगी। उन लोगों का कहना था कि यदि कुछ लोगों का आवेदन पत्र जमा लिया गया है। तो सभी का आवेदन पत्र जमा लिया जाए। यदि आवेदन पत्र नहीं लिया गया है तो किसी का भी आवेदन पत्र ना लिया जाए। हम लोग गरीब हैं। हम लोग के सिर पर छत नहीं है। किसी तरह भाड़े के घर में अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। हम लोगों को घर मिलनी चाहिए। यदि आवेदन पत्र का फॉर्म नहीं देना था तो आज क्यों बुलाया गया। महिलाओं के आक्रोश को देखकर उपमेयर वसीम उल हक को अपने कक्ष से बाहर आना पड़ा। उनके साथ कई पार्षद भी थे। उन लोगों ने आवेदन जमा करने आई महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन महिलाएं आवेदन पत्र जमा करने की मांग पर अड़ी रही। तब जाकर आवेदन पत्र जमा लेने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एक बड़ा लेटर बॉक्स निगम कार्यालय के गेट पर रखा गया। जिसमें लाइन लगाकर महिलाओं से सादा कागज पर आवेदन पत्र लिखकर डालने को कहा गया। तब जाकर महिलाएं शांत हुई और अपना आवेदन पत्र लेटर बॉक्स में डाली। इधर इस संदर्भ में उपमेयर वसीम उल हक ने कहा कि यह सही है कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा 600 बीपीएल क्वार्टरों को वितरण किया जाएगा। लेकिन यह वितरण कैसे होगा। इसका कोई प्रक्रिया अभी तय नहीं किया गया है। नगर निगम के तरफ से कोई भी आवेदन पत्र निर्गत नहीं किया गया है। लोग सादे कागज पर आवेदन जमा करने आए हैं। दरअसल इसमें विपक्षियों का हाथ है। ये लोग सुचारू रूप से निगम के कार्य को चलने देना नहीं चाहते हैं। उनके द्वारा झूठी अफवाह फैला दी गई कि आवेदन पत्र मिल रहा है। आप लोग आवेदन दीजिए। इसके कारण हजारों हजार की संख्या में लोग यहां पहुंच गए।अभी हम लोग इसको लेकर बैठक करेंगे। उसमें प्रक्रिया तय होगी। जो लोग आगे से पैसा जमा कर चुके हैं। उनको दिया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों को सरकारी जगहों से हटाया जा रहा है और उनका सर पर छत नहीं होगा। उनके बीच वितरण किया जाएगा। इसका लेकर एक फॉर्मेट बनाई जाएगी। साथ ही और नए आवास बनाने के डीपीआर पर भी चर्चा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर