दुर्गापुर: बीते विधानसभा चुनाव के परिणाम के पश्चात हुई हिंसा मामले में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा शुक्रवार विरभूम के नानुर के ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत भट्टाचार्य एवं मयूरेश्वर दो नंबर पंचायत समिति अध्यक्ष जटिल मंडल को
तलब किया गया था. दोनों ही तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल के करीबी बताए जाते हैं. पूछताछ के पश्चात तृणमूल नेता जटिल मंडल ने बताया कि अनुब्रत मंडल का कॉल लिस्ट देखकर ही मुझे बुलाया गया है .सीबीआई ने मुझसे अनुब्रत मंडल को किस कारण से फोन किया था, इस संबंध में पूछताछ की है. जिसका जवाब मैंने उन्हें दे दिया है. मालूम हो कि पिछले सप्ताह भर के भीतर बीरभूम जिला के करीब आधा दर्जन से अधिक तृणमूल नेताओं को सीबीआई ने दुर्गापुर के एनआईटी शिक्षण संस्थान में बने अस्थाई सीबीआई कैंप में तलब कर चुकी है. जिसमें कई विधायक एवं ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हैं.

0 टिप्पणियाँ