Slide 1 Slide 2 Slide 3

पांच एवं वह छह जून को हर ब्लॉक में होगा आंदोलन: विधान

सीएम के निर्देश पर दुर्गापुर में तृणमूल का आपात बैठक





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित सिद्धों कान्हो स्टेडियम स्थित तृणमूल जिला कार्यालय में बुधवार तृणमूल कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील करते हुए आंदोलन में हर कर्मी को बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया गया. बैठक में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सह आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक, दुर्गापुर पूर्व विधानसभा केंद्र के विधायक प्रदीप मजूमदार, दुर्गापुर नगर निगम की मेयर अनिंदिता मुखर्जी, निगम के चेयरमैन मृगेंद्र नाथ पाल सहित महकमा के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं निगम के पार्षद मौजूद थे. विधान उपाध्याय ने बताया कि 3 दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा सहित राज्य का बकाया राशि नहीं दिए जाने के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही थी .मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक पूरे राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली जाएगी. केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारण द्रव्य मुल्यो की वृद्धि, रोजमर्रा की सामानों की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ मोदी सरकार के खोखले दावों से जनता को भ्रमित करने के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा. आने वाले समय में राज्य से भाजपा को बाहर निकालने हेतु संगठन का हर कमी को निष्ठा पूर्वक सहयोग करेंगे. जिसका असर दुर्गापुर आने वाले समय में दुर्गापुर में होने वाले नगर निगम चुनाव में देखने को मिलेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त