Slide 1 Slide 2 Slide 3

मेयर परिषद सदस्य सुब्रतो अधिकारी को महिला तृणमूल कांग्रेस ने किया सम्मानित



जामुड़िया- गुरुवार को आसनसोल नगर निगम में पाँच एमएमआईसी के नामों की घोषणा कर उन्हें शपथ दिलाई गयी . इन पांचों एम आई सी  में जामुड़िया बोरो एक के 8 नम्बर वार्ड के पार्षद सुब्रतो अधिकारी भी शामिल हैं.  आसनसोल  नगर निगम का मेयर परिषद बनने के दूसरे दिन जामुड़िया बोरो कार्यालय पहुंचे ,जहां उनका स्वागत किया गया.इस अवसर पर  सुब्रत अधिकारी ने कहा कि

जब तक  बोरो चेयरमैन की घोषणा नहीं होती, वह नियमित रूप से बोरो एक नंबर  कार्यालय में कामकाज की देखभाल करेंगे. सुब्रत अधिकारी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को नागरिक सुविधाओं से वंचित ना रहना पड़े. सुब्रत अधिकारी के बोरो एक कार्यालय में महिला तृणमूल कांग्रेस एक की महिला अध्यक्ष राखी कर्मकार और अन्य पार्षदों ने भी पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया .इस मौके पर मृदुल चक्रवर्ती ,वंदना रुईदास, शेख सदरूदिन, बबलु पौद्दार, नकुल रूईदास, सलाउदिन खान, शिखा दास, मोनीदीपा राॅय आदि उपस्थित थे . इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सुब्रत अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को ही उनको एमआईसी बनाया गया है, इसके उपरांत एक बैठक हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जब तक बोर्ड चेयरमैन के नामों की घोषणा नहीं होती तब तक एमआईसी ही अपने-अपने क्षेत्रों में बोरो के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे .जिससे लोगों को नागरिक सुविधाएं पाने में कोई दिक्कत ना हो. यही वजह है कि आज वह एक नंबर बोरो में कामकाज का मुआयना करने आए हैं. उन्होंने कहा कि पानी निकासी ,बिजली रास्ता घाट जैसी बुनियादी सुविधाओं को  देखेंगे. जिस से कहीं भी इन मूलभूत सुविधाओं को पाने में लोगों को कोई असुविधा न हो .उन्होंने बताया कि जामुड़िया की सबसे प्रमुख समस्या जाम की समस्या है. जब पूरी तरह से बोर्ड का गठन हो जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त