नेशनल एससी एसटी कमीशन के वाइस चेयरमैन ने एससी एसटी समाज के लोगों के साथ की बैठक








आसनसोल : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के पश्चिम बंगाल के उप चेयरमैन अरुण हलधर एससी एसटी समाज के लोगों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को आसनसोल पहुंचे। वे अड्डा के सभागार में एक बैठक की। जिसमें पश्चिम बंगाल बाउरी समाज, सफाई कर्मी संगठन,एससी एसटी जन कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अरुण हलधर ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के पश्चिम बंगाल के उप चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे पूरे पश्चिम बंगाल के प्रत्येक जिलों में जाकर एससी एसटी समाज के लोगों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।इसी के तहत से आज वे पश्चिम बर्दवान जिला आए हैं।उन्होंने कहा कि वे एससी एसटी समाज के लोगों के साथ बैठक की। बैठक करने के बाद यह पता चला कि अभी भी एससी एसटी समाज के लोगों को कानून के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है। वे लोग केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं। इसकी जानकारी देकर एससी एसटी समाज के लोगों को काफी आगे लाया जा सकता है। इस पर वह कार्य करेंगे। वही इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे राजवंशी बाउरी ने कहा कि आज हमारे एससी एसटी समाज के अभिभावक के तौर पर अरुण हलदर आए थे। हम लोगों ने उनके समक्ष अपने मांगों को रखा है। हम लोगों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा आसनसोल और दुर्गापुर महकमा में बनाने की मांग रखी है।क्योंकि सरकारी स्तर पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की एक भी प्रतिमा नहीं है। इसके अलावा एससी एसटी समाज के लोगों के गांव मोहल्लों में अभी भी बिजली, पानी, सड़क की कमी है।नगर निगम और पंचायत समिति इस कमी को पूरा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर