रानीगंज-आमरासोता ग्राम पंचायत के कर्मी विकास दे(53) कि मृत्यु सड़क दुर्घटना में मंगलवार को हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार हीरापुर थाना के बर्नपुर के नवघण्टी ग्राम के रहने वाले विकास दे राष्ट्रीय राजमार्ग दो जी टी रोड बाँसड़ा मोड़ पर अपने दो पहिया वाहन स्कूटी का नियंत्रण खो बैठा और ओवर ब्रिज के दीवाल में जा टकराया. मौके पर पहुंची पंजाबी मोड़ पुलिस फांडी इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सूत्रों के मुताबिक विकास दे रोज की भांति मंगलवार को भी आमरासोता ग्राम पंचायत कार्यालय स्कूटी से जा रहे थे,इसी दौरान एक वाहन के ठोकर से ओवरब्रिज के दीवाल से वह जा टकराये. इस घटना से पंचायत कार्यालय के कर्मियों में शोक की लहर छा गयी.





0 टिप्पणियाँ